Bihar Police Constable Vacancy 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। बिहार पुलिस विभाग ने 19,838 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 मार्च 2025 से 18 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विभिन्न आरक्षित और अनारक्षित श्रेणियों के लिए खुली है और इसमें 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया की प्रमुख तिथियां:
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 11 मार्च 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 मार्च 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2025
पदों का विवरण और आरक्षण:
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में विभिन्न वर्गों के लिए कुल 19,838 पद उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ प्रमुख वर्गों के लिए सीटों का विवरण इस प्रकार है:
- सामान्य वर्ग: 7,935 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 1,983 पद
- अनुसूचित जाति: 3,174 पद
- अनुसूचित जनजाति: 199 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 3,571 पद
- पिछड़ा वर्ग: 2,381 पद
- पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 595 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा (1 अगस्त 2025 को):
- सामान्य वर्ग (पुरुष/महिला): 18 से 25 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 18 से 27 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग (महिला): 18 से 28 वर्ष
- अनुसूचित जाति/जनजाति: 18 से 30 वर्ष
- बिहार पुलिस होमगार्ड के लिए 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट उपलब्ध है।
चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी:
- लिखित परीक्षा:
- 100 अंकों की OMR आधारित परीक्षा होगी।
- प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
- परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न होंगे।
- न्यूनतम 30% अंक लाने आवश्यक हैं।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET):
- पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किमी दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी।
- पुरुषों को 16 पाउंड का गोला कम से कम 16 फीट और महिलाओं को 12 पाउंड का गोला कम से कम 12 फीट फेंकना होगा।
- ऊँची कूद में पुरुषों के लिए 4 फीट और महिलाओं के लिए 3 फीट का न्यूनतम मानक होगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन:
- चयनित उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
आवेदन शुल्क:
- अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला उम्मीदवार एवं ट्रांसजेंडर: ₹180/-
- अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवार: ₹675/-
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती सेक्शन में “Bihar Police Constable Vacancy 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन की रसीद प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
बिहार पुलिस में नौकरी करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर है। इस भर्ती में चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी पर विशेष ध्यान देना होगा। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।